Parwal Recipe: परवल से बनाये कुरकुरा और चटपटा डिश, बड़ो के साथ-साथ बच्चों को भी आएगा पसंद

 Parwal Recipe: गर्मी के मौसम में जब रोज-रोज एक जैसी सब्जियां बनाकर घर की रसोई में बोरियत बढने लगती है, तब एक छोटा सा किचन टिप आपके खाने का स्वाद पूरी तरह बदल सकता है। खासकर अगर घर में बच्चे परवल से दूरी बनाकर रखते हैं, तो यह आसान तरीका उन्हें भी इस सब्जी का फैन बना सकता है। आज हम आपको बताएंगे कैसे साधारण परवल को कुरकुरा और स्वादिष्ट बनाया जा सकता है।

परवल खाना घर में हर किसी को पसंद नहीं होता। बच्चे इस सब्जी से ज्यादा भागते हैं। हालांकि, गर्मियों के मौसम में क्या बनाया जाए, समझ नहीं आता। गिनी-चुनी सब्जियों को रोज एक ही तरीके से बनाकर अक्सर महिलाएं भी बोर हो जाती हैं।

जब परवल नरम या हल्की गीली बनती है, तो बच्चों को उसका स्वाद और भी ज्यादा फीका लगने लगता है। बच्चों को अक्सर ऐसी सब्जियां पसंद आती जो हल्की कुरकुरी हों और उसमें से चटपटा स्वाद आए। ऐसे में परवल को कुरकुरा कैसे बनाएं इससे जुड़ी यह विधि फॉलो करके आप इस बना सकती हैं और अगर आपके घर में किसी को भी परवल नहीं पसंद है, तो वो भी इस सब्जी को बड़े चाव से खाने लगेगा।

आवश्यक सामग्री-

  • परवल
  • तेल
  • नमक
  • हल्दी पाउडर
  • लाल मिर्च पाउडर
  • धनिया पाउडर
  • चाट मसाला
  • हरा धनिया

ये है परवल की रेसिपी

  • परवल को धोकर अच्छे से पानी सुखने दें, इसके बाद परवल के दोनों किनारे काटकर उसे लंबाई में पतले टुकड़ों में काट लें।
  • परवल को मध्यम से तेज आंच पर चलाते हुए भूनें।
  • परवल हल्के सुनहरे और कुरकुरे होने जैसा दिखें, तो नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालें।
  • इसके बाद आपको मसालों को अच्छे से मिलाना है और आखिर में चाट मसाला और बारीक कटा हरा धनिया डालकर गैस बंद कर देना है।

परवल की सब्जी कुरकुरी क्यों नहीं बनती?

  • सबसे पहली गलती लोग परवल काटने में करते हैं। वह परवल को मोटे-मोटे टुकड़ों में काटते हैं, जिसकी वजह से यह कुरकुरा नहीं बन पाता।
  • इसके अलावा परवल को तुरंत धोकर काटने लगते हैं, इसका पानी सूखने नहीं देते। यही कारण है कि वह भुनने की जगह कढ़ाई में गलने लगते हैं।
  • एक कारण तेल भी हो सकता है। कुरकुरा परवल बनाते समय लोग तेल भी कम डालते हैं, बहुत कम तेल में परवल अच्छी तरह फ्राई नहीं होती।
  • पखल को धीमी आंच पर नहीं पकाना है, क्योंकि इसे पतला काटा है तो थोड़ी तेज आंच पर पकाएं।
  • पकाते समय कढ़ाही को ढंके नहीं, ढककर पकाने से भाप बनती है, जिससे परवल नरम हो जाती है।
  • मसालों का ध्यान रखना भी जरूरी है। परवल में अगर आप शुरू में ही मसाले डाल देंगी, तो पानी छोड़ने लगती है।
  • बार-बार चलाएं नहीं। इसे एक तरफ से पकने दें, ताकि यह कुरमुरी बनें। ज्यादा चलाने से परवल टूटने लगती है और सही से फाई नहीं हो पाती।

ये भी पढ़े-

Coal India Limited ने बदला ड्रेस कोड, कर्मचारियों को मिले मैरून व ब्लैक थीम में 3 ऑप्शन

6 साल बाद भू-अर्जन की छाया से बाहर आया Singrauli Railway Station, अब विकास का इंतजार

Leave a Comment