NEET Exam: रविवार को नेशनल एलिजविलिटी कम इंटरेंस टेस्ट (नीट) परीक्षा शांति पूर्वक संपन्न हो गई। नेशनल टेस्ट एजेंसी (एनटीए) के तत्वावधान में 4 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गयी। इस पीरीक्षा में 1188 परीक्षा उपस्थित रहे, जबकि 35 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाये गये। नीट परीक्षा के सिटी को-आर्डिनेटर व सेंट्रल स्कूल जयंत के प्रिंसिपल मुकेश सिंह भदौरिया ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए 1223 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था, जिसके अनुसार चार परीक्षा केंद्र बनाये गये थे। जिसमें शाउमावि जयंत, केंद्रीय विद्यालय जयंत, पीएमश्री शाउमावि विंध्यनगर व उत्कृष्ट विद्यालय वैढ़न शामिल है।
परीक्षा को पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए कलेक्टर द्वारा प्रत्येक केंद्र के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था। जिसमें केंद्रीय विद्यालय जयंत में नायब तहसीलदार सुनील दत्त मिश्रा, शाउमावि जयंत में तहसीलदार प्रीति सिकरवार व पीएमश्री स्कूल विंध्यनगर में तहसीलदार सिंगरौली सविता यादव व उत्कृष्ट विद्यालय में तहसीलदार माड़ा प्रतीक्षा सिंह शामिल थीं। इन नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में अपरान्ह 2 से 5 बजे तक शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न करा दी गई है। अब उत्तरपुस्तिकाओं को डॉक विभाग के सहयोग से निर्धारित स्थान तक भेजने की कार्रवाई पूरी की जा रही है।
जांच के बाद कक्ष में दिया गया प्रवेश
परीक्षा को पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए पूरी सतर्कता बरती गई। निर्धारित समय पर ही परीक्षार्थियों को कक्ष में प्रवेश दिया गया। इसके पहले एक परीक्षार्थियों की जांच की गई। उनके पास रखी सामग्रियों को बाहर रखवा दिया गया। जिसमें बैग, मोबाइल, जूते आदि शामिल थे। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी परीक्षा केंद्रों का चक्रमण करते रहे। वहीं परीक्षा केंद्रों के बार पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी।
ये भी पढ़े-
Singrauli News: यात्री लेकर जा रही स्कूल बसों से वसूल किया गया 1.38 लाख जुर्माना
Bank Robbery: बेऊर जेल से बनी बैंक डकैती की साजिश, दो और आरोपी बिहार से गिरफ्तार