Singrauli News: सचिव कृषि उपज मण्डी समिति सिंगरौली द्वारा अवगत कराया गया है कि कलेक्टर गौरव बैनल आदेशा अनुसार एवं उपखंड अधिकारी सह भारसाधक अधिकारी सुरेश जाधव के मार्गदर्शन में मंडी प्रशासन ने अवैध कारोबारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है।
28 अप्रैल को मंडी सचिव आईपी सिंह द्वारा मंडी क्षेत्र के अंतर्गत विंध्यनगर रोड स्थित मेसर्स प्रिंस ऑयल मिल एवं आटा चक्की के दुकान व गोदाम का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर तत्काल प्रकरण तैयार कर जिला एवं सत्र न्यायालय सिंगरौली को प्रथम सूचना भेजी गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित व्यापारी ने किसी भी प्रकार की अदालती कार्यवाही से बचने और समस्त बकाया कर जमा करने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। व्यापारी के इस आवेदन को स्वीकार करते हुए उपखंड अधिकारी द्वारा मंडी अधिनियम 1972 की धारा 19(4) के तहत वसूली योग्य मंडी टैक्स 30,167 रुपये जमा करने के आदेश दिए गए।
ये भी पढ़े-