Singrauli News: शहर के बीचोंबीच दिनदहाड़े हुई बैंक डकैती के बाद अब चोरी का एक और नया मामला सामने आया है, जिसमें चोर शहर के चौराहों पर लगे सोलर ट्रैफिक सिग्नल की बैटरी चुराकर ले गए हैं।
बताया जा रहा है कि लाखों रुपये खर्च कर शहर के माजन मोड़ और पुराने यातायात तिराहे पर सोलर ट्रैफिक सिग्नल लगाए गए थे, दोनों सिग्नलों में लगी दो दर्जन बैटरी चोर चुरा ले गए। चोरी की जानकारी जब नगर निगम को हुई तो उसके अधिकारी बैटरी चोरी करने की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे। बताया जा रहा है कि चोरी गई 23 बैटरी की कीमत लाखों में है। वहीं बैटरी चोरी के मामले में कुछ लोग नगर निगम पर संदेह भी जाहिर कर रहे हैं।
महीनों पहले गायब हुई बैटरी
बताया जा रहा है कि ट्रैफिक सिग्नल में लगी बैटरियां महीनों पहले चोरी हुई थीं, लेकिन मामला अभी प्रकाश में आया। बैटरी चोरी होने की जांच होना जरुरी है, तभी पता चल पायेगा कि हकीकत में चोर बैटरी चुराकर ले गए हैं, या फिर इसके पीछे कोई दूसरी कहानी है।
मामला जो भी हो, लेकिन पिछले कई महीनों से बंद पड़े शहर के ट्रैफिक सिग्नल को लेकर किसी भी जिम्मेदार द्वारा ध्यान नहीं दिया गया। अगर ध्यान दिया गया होता तो बहुत पहले यह मामला सामने प्रकाश में आ जाता।
ये भी पढ़े-
Singrauli Mahotsav: सिंगरौली माहोत्सव में कैलाश खेर और पवन सिंह को बुलाने चल रही तैयारी