Singrauli Mahotsav: सिंगरौली माहोत्सव में कैलाश खेर और पवन सिंह को बुलाने चल रही तैयारी

Singrauli Mahotsav: जिले की स्थापना दिवस पर 24 मई को आयोजित होने वाल सिंगरौली महोत्सव की तैयारियां शुरु कर दी गई हैं। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए इस बार वॉलीवुड के जाने माने गायक कैलाश खेर और भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह को बुलाने की तैयारी चल रही है।

 इन दो प्रमुख नामों के अलावा कई अन्य नामों पर भी विचार-विमर्श चल रहा है। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो दोनों कलाकार तीन दिवसीय सिंगरौली महोत्सव में अलग-अलग दिन अपनी सुमधुर आवाज का जादू बिखेरेंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा अलग-अलग समितियों का गठन किया गया है। रंगारंग कार्यक्रमों के अलावा महोत्सव में खेलकूद, रंगोली, पेंटिंग जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन भी स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए किया जाएगा।

लोकल कलाकारों को मिलेगा मंच

सिंगरौली महोत्सव के तीन दिवसीय आयोजन में स्थानीय कलाकारों को भी प्रस्तुति देने के लिए मौका दिया जाएगा। स्थानीय कलाकारों के चयन की प्रक्रिया जल्द शुरु की जाएगी। आयोजन में अधिक से अधिक लोग शामिल हों, इसके लिए कलेक्टर गौरव बैनल द्वारा अलग से प्लान बनाया जा रहा है। जिले की स्थापना दिवस में सभी लोग अपनी सहभागिता दें, इसको ध्यान में रखते हुए आयोजन वाले दिन सरई, माड़ा, चितरंगी, देवसर आदि स्थानों से भी लोगों को बुलाया जाएगा।

नया रुप देने की जरुरत

पछिले कई सालों से एक ही तर्ज पर सिंगरौली महोत्सव का आयोजन होता आ रहा है। मंच सज्जा हो, इवेंट आयोजन का काम हो, टेंट और अन्य छोटे-छोटे काम हों, एक-दो व्यक्तियों और संस्थानों द्वारा किया जाता है, यही कारण है कि कार्यक्रम को नया रुप नहीं मिल पाता है। इस बार कार्यक्रम को नया स्वरुप देने के लिए नए लोगों को अवसर देने की जरुरत है। आयोजन समिति में नए लोगों को शामिल किए जाने की अवश्यकता है, ताकि नई सोच और नए उत्साह के साथ आयोजन हो सके।

ये भी पढ़े-

Singrauli News: सिंगरौली में मौसम का तांडव, आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन बेहाल

Dudhmania Accident: दुधमनिया में हादसा आमने-सामने भिड़ी बाइकें, एक युवक की मौत, तीन घायल

Leave a Comment