Dudhmania Accident: दुधमनिया में हादसा आमने-सामने भिड़ी बाइकें, एक युवक की मौत, तीन घायल

Dudhmania Accident: सरई थाना क्षेत्र के दुधमनिया के पास सोमवार शाम हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि घटना दो बाइकों में आमने-सामने हुई भिडंत के चलते हुई है।

हादसे में शिवगढ़ निवासी श्यामबिहारी की मौके पर मौत हो गई और गंभीर रुप से घायल तीन लोगों को इलाज के लिए सरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, हालत ज्यादा खराब होने पर तीनों घायलों को ट्रामा सेंटर वैढ़न रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक चालक इतनी तेज गति में थीं, कि एक-दूसरे को देख नहीं पाए और आमने-सामने से टकरा गए।

घायलों को नहीं मिली एबुलेंस सरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद उनको वैढ्न रेफर किया गया, लेकिन सरई अस्पताल में सरकारी एबुलेंस न होने से घायल घंटों अस्पताल में कराहते पड़े रहे।

 इसी बीच समाजसेवी प्रेम सिंह भाटी को जानकारी मिली तो उन्होंने निःशुल्क निजी एबुलेंस से तीनों घायलों को इलाज के लिए वैढ़न भेजने की व्यवस्था की। गौरतलब है कि सरई सामुदायिक केंद्र में लंबे समय से एबुलेंस नहीं है। एबुलेंस की व्यवस्था किए जाने की मांग स्थानीय लोग लंबे समय से कर रहे हैं, लेकिन आज तक अस्पताल में एक एबुलेंस तक उपलब्ध नहीं कराई जा सकी है।

ये भी पढ़े-

Singrauli News: तीन राज्यों में जीत पर सिंगरौली में भाजपा का जश्न, मोरवा में ढोल-नगाड़ों संग निकली रैली

Singrauli News: सिंगरौली में मौसम का तांडव, आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन बेहाल

Leave a Comment