Singrauli News: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। तीन राज्यों में भाजपा की जीत के बाद सिंगरौली जिले में भाजपाइयों ने जोरदार जश्न मनाया।
मोरवा क्षेत्र में मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह कुरुवंशी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता बसस्टैंड के समीप एकत्रित हुए। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नृत्य किया और आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया।
कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। वहीं पश्चिम बंगाल में मिली प्रचंड जीत की खुशी में कार्यकर्ता झालमुड़ी का आनंद लेते हुए भी नजर आए। इसके बाद सभी ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर बाजार में भ्रमण किया और जीत का उत्सव मनाया।
ये भी पढ़े-