MP News: खरगोन में सामूहिक दुष्कर्म के बाद 7 साल की बच्ची की हत्या

MP News: जिले के ऊन थाना क्षेत्र में पिता द्वारा सामान लेने भेजी गई 7 वर्ष की बालिका के साथ उसके एक रिश्तेदार और दोस्त ने सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 7 वर्षीय बालिका के गैंगरेप और हत्या के आरोप में एक रिश्तेदार और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

बालिका के शव का बुधवार को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। खरगोन की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शकुंतला रूहल ने बताया कि मंगलवार रात्रि डायल 112 की पर एक बच्ची की लाश मिलने सूचना आई थी।

इस पर ऊन थाना प्रभारी, एफएसएल की टीम, फिंगर भेजा एक्सपट्स और डॉग स्क्वॉड को गया। पुलिस अधीक्षक रवींद्र वर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मामला का हत्या का लग रहा था और दो संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ में उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

सीधी में नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप, एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

सीधी सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप किया गया। पुलिस ने इस मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि दो फरार हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पीडिता अपने घर के आगन में मां के साथ 2 मई की रात सो रही थी।

रात के समय गांव के ही तीन युवक वहां पहुंचे और नाबालिग का मुंह दबाकर उसे जंगल में ले गए। सूनसान जगह पर तीनों आरोपियों ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और सुबह पीडिता को मौके पर छोडकर कर फरार हो गए। पीडिता ने घर पहुंचकर मां को घटना से अवगत कराया तब 3 मई को मां-बेटी कोतवाली थाने रिपोर्ट करने पहुंचीं।

ये भी पढ़े –

वाराणसी में अखिल भारतीय ताप विद्युत क्षेत्र सम्मेलन शुरू, सुरक्षा और तकनीकी सुधारों पर मंथन

गांव-गांव पहुंचेगी ‘Diabetes Van’ मोबाइल यूनिट करेगी शुगर, बीपी और कैंसर की जांच

Leave a Comment