सेवा, समर्पण और मानवता का संगम: सिंगरौली में धूमधाम से मनाया गया World Red Cross Day

World Red Cross Day: विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, सिंगरौली द्वारा डीडीआरसी भवन स्थित सभागार में  सम्मान समारोह एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का आयोजन रेडक्रॉस के संस्थापक जीन हेनरी ड्यूनेंट के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में किया गया, जिसका उद्देश्य मानव सेवा, स्वैच्छिक रक्तदान एवं सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर एवं रेडक्रॉस अध्यक्ष गौरव बैनल मौजूद रहे। उनके साथ रेडक्रॉस चेयरमैन एसडी  सिंह, उपाध्यक्ष मनोज प्रताप सिंह, वाइस चेयरमैन गोविंद प्रसाद पांडेय,  सचिव डॉ. ओपी राय सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया, जिसके पश्चात संस्था की गतिविधियों एवं उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर सूरज प्रकाश सेन, रोशनी तिवारी, विपिन कुमार रावत फिजियोथैरेपिस्ट, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र सहित अन्य  शामिल  रहे।

12 वर्षो में 42 हजार यूनिट रक्त का हुआ संग्रहण

इस अवसर पर रेडक्रॉस द्वारा संचालित ब्लड सेंटर की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि वर्ष 2014 से अब तक 45 हजार से अधिक यूनिट रक्त संग्रहण तथा 42 हजार से अधिक यूनिट रक्त वितरण किया जा चुका है। साथ ही जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, बालिका आश्रय गृह एवं जन औषधि केंद्र के माध्यम से संचालित सेवाओं को भी सराहा गया।
कार्यक्रम के दौरान मानव संवेदना 2025-26 वार्षिक पत्रिका का विमोचन किया गया तथा स्वैच्छिक रक्तदान एवं जागरूकता में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 30 संस्थाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही बेस्ट एम्प्लॉयी ऑफ  द ईयर पुरस्कार से तीन सेवायुक्तों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. डीके मिश्रा ने किया तथा अंत में आभार व्यक्त किया गया।
ये भी पढ़े-

Leave a Comment