हेल्पडेस्क पर छात्रों छात्राओं का किया जा रहा मार्गदर्शन
प्रवेश नोडल अधिकारी डॉ. एमएन तिवारी ने कहाकि नई शिक्षा नीति के तहत मेजर-माइनर और वोकेशनल विषयों के चयन को लेकर छात्रों में उत्सुकता है, इसलिए हेल्प डेस्क पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन किया जा रहा है। प्रवेश हेल्प डेस्क प्रभारी डॉ. अवधेश यादव व डॉ. कमलेश पाल ने बताया कि पूरी प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से संचालित हो रही है। छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए हेल्पडेस्क पर दस्तावेज सत्यापन, विषय चयन व पंजीयन संबंधी सभी जानकारी दी जा रही है।
हायर सेकेंड्री स्कूलों में छात्र-छात्राओं को दी जानकारी
कॉलेज चलो अभियान के प्रभारी डॉ गिरीश कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग द्वारा चलाए गए कॉलेज चलो अभियान के तहत महाविद्यालय परिक्षेत्र के सभी विद्यालयों में भ्रमण किया गया। इसमें ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सभी प्रावधानों और छात्र हितैषी विशेष योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। जिससे अंचल के सभी छात्र-छात्राओं को शासन की मंशानुरूप लाभ प्राप्त हो सके और वे बिना किसी भ्रम के आसानी से प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकें।
ये भी पढ़े-
Singrauli News: 36 हजार कीमत के देशी-विदेशी शराब जप्त, निगरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार
सेवा, समर्पण और मानवता का संगम: सिंगरौली में धूमधाम से मनाया गया World Red Cross Day