Sattu Drink Recipe: गर्मी में बच्चों के लिए घर पर बनाये सत्तू से हेल्दी और टेस्टी ड्रिंक्स

Sattu Drink Recipe: गर्मियों में शरीर को ठंडा और एनर्जेटिक रखने के लिए सत्तू को सबसे बेहतरीन देसी सुपर फूड माना जाता है। प्रोटीन और फाइबर से भरपूर सत्तू बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए फायदेमंद है। अगर बच्चे सत्तू पीने में आनाकानी करते हैं, तो अब इसे स्वादिष्ट ड्रिंक्स के रूप में तैयार किया जा सकता है। जानकार भी बताते हैं कि सत्तू गर्मियों में पेट को ठंडा रखने के साथ शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा देता है।

इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे शरीर में शुगर अचानक नहीं बढ़ती और वजन भी नियंत्रित रहता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि सत्तू का एक गिलास ड्रिंक बच्चों को इंस्टेंट एनर्जी देने के साथ पेट भी लंबे समय तक भरा रखता है। ऐसे में अब घर पर ही सत्तू से तीन खास ड्रिंक्स तैयार किए जा सकते हैं। सत्तू गर्मियों का ऐसा देसी सुपर फूड है, जो स्वाद और सेहत दोनों देता है। अगर इसे अलग-अलग फ्लेवर और ड्रिंक्स के रूप में तैयार किया जाए तो बच्चे भी इसे खुशी से पी सकते हैं।

सत्तू ड्रिंक बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-

  • दूध
  • सत्तू पाउडर
  • गुड़ या शहद
  • इलायची का पाउडर

सत्तू ड्रिंक बनाने की विधिः

  • दूध में सत्तू पाउडर मिलाएं, फिर गुड़ या शहद और इलायची डालें।
  • अच्छी तरह शेक करें और ठंडा परोसें।

सत्तू ड्रिंक के फायदे-

बच्चों को इंस्टेंट एनर्जी, प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर और पेट को लंबे समय तक भरा रखता है।

 नमकीन सत्तू शर्बत की आवश्यक सामग्रीः-

  • सत्तू पाउडर
  • काला नमक
  • जीरा पाउडर
  • काली मिर्च
  • नींबू
  • पुदीना
  • बर्फ

 नमकीन सत्तू शर्बत बनाने की विधिः-

  • पानी में सत्तू घोलें।
  • फिर सभी मसाले और नींबू मिलाएं अच्छी तरह मिक्स करें।
  • और ठंडा परोसें।

 नमकीन सत्तू शर्बत के फायदे

  • शरीर को ठंडक देता है।
  • डिहाइड्रेशन से बचाव करने के साथ ही पाचन को भी बेहतर करता है।

सत्तू समर स्मूदी की बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-

  • दूध या दही
  • सत्तू पाउडर
  • फल (केला, स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, शहतूत)
  • ड्राई फ्रूट्स
  • शहद या गुड़

सत्तू समर स्मूदी बनाने की विधिः-

  • सभी सामग्री मिक्सर में डालें।
  • अच्छी तरह ब्लेंड करें।
  • अब तैयार हो गयी ठंडी स्मूदी।

सत्तू समर स्मूदी के फायदे-

  • बच्चों के लिए हेल्दी स्नैक
  • विटामिन और प्रोटीन से भरपूर
  • शरीर को एनर्जी और ठंडक दोनों देता है

ये भी पढ़े-

सेवा, समर्पण और मानवता का संगम: सिंगरौली में धूमधाम से मनाया गया World Red Cross Day

ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने के साथ अलर्ट मोड में आया Model College Administration

Leave a Comment