Jayant Deendayal Rasoi: नगर पालिक निगम के द्वारा जयंत बस स्टैंड में दीनदयाल रसोई योजना का संचालन किया जा रहा है। राज्य सरकार की इस योजना से गरीब तबके को भरपेट भोजन मिल रहा है। जयंत बस स्टैंड स्थल पर राज्य शासन के निर्देशों के अनुरूप आमजन, यात्रियों, जरूरतमंदों को मात्र 5 रुपये में पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
वर्तमान में रसोई का संचालन बस स्टैंड परिसर के निर्धारित कक्ष में पूरी सक्रियता के साथ किया जा रहा है। योजना के नोडल अधिकारी अक्षत उपाध्याय ने बताया कि रसोई में भोजन के साथ-साथ स्वच्छ पेयजल की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
जहां से यात्री पानी पी सकते हैं। इसके साथ ही, नवीन भवन में साज-सज्जा का कार्य पूर्ण होते ही इसे और भी भव्य और सुविधायुक्त स्वरूप में प्रारंभ किया जाएगा। राज्य शासन की इस योजना के माध्यम से नगर निगम न केवल गरीब और जरूरतमंदों को संबल क प्रदान कर रहा है, बल्कि स्वच्छता और क सेवा के उच्च मानकों के साथ आमजन को अ बेहतर सुविधाएं देने हेतु का प्रयास किया जा रहा है।
ये भी पढ़े-
ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने के साथ अलर्ट मोड में आया Model College Administration
Sattu Drink Recipe: गर्मी में बच्चों के लिए घर पर बनाये सत्तू से हेल्दी और टेस्टी ड्रिंक्स