Singrauli News: सिंगरौली जिले के विभिन्न अंचलों से आए हुए 180 आवेदकों ने कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में अपनी समस्याओं का आवेदन देते हुए कलेक्टर गौरव बैनल को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। कलेक्टर गौरव बैनल ने आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए जनसुनवाई में उपस्थित जिला अधिकारियों से कई आवेदनों का निराकरण कराया।
जनसुनवाई के दौरान अधिकांश समस्याएं विद्युत व्यवस्था से संबंधित रहीं, जिसे तत्परता के साथ सुधार करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को कलेक्टर द्वारा दिए गए। वहीं कुछ आवेदनकर्ताओं द्वारा विस्थापन सेसंबंधित समस्याओं के आवेदन दिए गए, जिनका भी निराकरण नियमानुसार करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
जनसुनवाई के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश गोमे, अपर कलेक्टर पीएस त्रिपाठी, संयुक्त कलेक्टर संजीव पांडेय, एसडीएम सुरेश जाधव, डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े-
NEET पेपर लीक में NTA पर बड़ा सवाल, FIR दर्ज न होने से बढ़ा विवाद
Singrauli News: सड़क से जा रहे बाइक सवार युवक पर गिरा महुए का पेड़, दबकर हुई मौत