Singrauli News: मैदानी इलाकों में शुरू हुआ तेंदूपत्ता तुड़ान, पहाड़ी क्षेत्रों में रफ्तार धीमी

Singrauli News: सिंगरौली जिले के वन क्षेत्रों में तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य शुरू हो गया। मंगलवार को पहले दिन 8 सौ से अधिक संग्रहण केन्द्रों में तेंदूपत्ता श्रमिक सुबह से ही निकल पड़े, जगह-जगह पत्तों की गड्डियों को सुखाया जाना लगा है। बताया गया कि देर शाम तक गिनती का क्रम भी शुरू कर दिया गया था, लेकिन सभी केन्द्रों में गिनती पूरी नहीं हो सकी।

ऐसे केन्द्रों में पहले दिन की उपज की गिनती बुधवार को सुबह की जायेगी। जानकारी के मुताबिक सरई व अन्य मैदानी क्षेत्रों में तेजी से संग्रहण कार्य शुरू हुआ, लेकिन चितरंगी व अन्य पहाड़ी क्षेत्रों के संग्रहण केन्द्रों में गति काफी धीमी रही तो दोपहर में तापमान काफी चढ़ जाने के कारण भी पत्ता संग्रहण कार्य काफी दुष्कर हो गया।

श्रमिकों को पत्ते का तुड़ान ही नहीं, उन्हें छांटकर साफ-सुथरे पत्तों की 50 से 52 पत्तों की एक गड्डी बनानी है, जिससे गिनती आसानी से की जा सके। इस वर्ष वन मंडल सिंगरौली के द्वारा 138670 से अधिक कार्डधारी संग्राहक हैं। जिले भर में 910 संग्रहण केन्द्र बनाए गये हैं, जिनमें गुणवत्तायुक्त पत्ते का संग्रहण किया जायेगा। एक अनुमान के मुताबिक तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य से लगभग पौने तीन लाख लोग लाभान्वित होंगे।

ये भी पढ़े-

Singrauli News: सड़क से जा रहे बाइक सवार युवक पर गिरा महुए का पेड़, दबकर हुई मौत

Singrauli News: कलेक्टर ने 180 आवेदन पत्रों पर की जनसुनवाई, कई समस्याओ का कराया गया निराकरण

Leave a Comment