Singrauli News: शराब दुकानों से प्राइज सूची गायब, प्रिंट रेट से ज्यादा वसूल 

Singrauli News: जिले भर के अधिकांश देशी-विदेशी शराब दुकानों में मनमानी कीमत पर शराब बेची जा रही है। आरोप है कि शराब दुकानों में शराब की प्राइज दर चस्पा नही है और अधिकांश शराब दुकानों में 20 से लेकर 100 रूपये तक निर्धारित प्रिंट रेट से ज्यादा कीमत पर शराब बेची जा रही है।
आरोप यहां तक है कि आबकारी अधिकारी एवं निरीक्षको का खुला संरक्षण मिला हुआ है।
ताजा उदाहरण सरई अंचल का है। वहीं अंग्रेजी हो या फिर देशी शराब दुकान सभी दुकानों में प्रिंट रेट दर से औने पौने दर पर बेची जा रही है, साथ ही शराब की दुकानों पर रेट लिस्ट भी नहीं लगी है। वहीं शराब की मिल रही शिकायतों के बावजूद भी अबकारी विभाग कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। सरई नगरवासियों का  कहना है कि प्रिंट रेट से अधिक अंग्रेजी शराब दुकान मे बीयर की बोतल हो या अन्य कोंई ब्रांड सेल्समैन द्वारा प्रिंट रेट से अधिक बेचा जाता है, विरोध करने पर वह झगड़ा करने पर उतारू हो जाते है ।
इसके अलावा सरई निवासी अंग्रेजी शराब दुकान के आस पास रहने वाले लोगों का कहना है कि शहर में संचालित अंग्रेजी और देशी शराब दुकानों पर जमकर ओवर रेट में शराब बेची जा रही है। यह सब अबकारी विभाग के अधिकारियों की अनदेखी है।
इस कारण से वे शराब दुकानदारों के खिलाफ  कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक मिलावट करते हैं, दुकानों पर काम करने वाले सेल्समैन मिलावटी शराब बेचने में भी काफी माहिर हैं। देशी शराब के क्वार्टर व बोतल में यह लोग आसानी से उसका ढक्कन खोलकर पानी की मिलावट कर बेच रहे हैं। शराब पीने वाले लोग यह सब जानते हैं, लेकिन झगड़े के डर के कारण यह लोग ज्यादा कुछ बोल नहीं पाते और विरोध किए बिना ही शराब खरीदकर चलते जाते हैं।

Leave a Comment