Dr. Vinod Kumar Rai: 60 प्लस में गोल्डन जीत, डॉ. राय ने गोवा में जीते दो स्वर्ण पदक

Dr. Vinod Kumar Rai: गोवा के मडगांव में आयोजित वल्ड मास्टर्स पावर गेम्स प्रतियोगिता में जिले के शासकीय महाविद्यालय बरगवां में पदस्थ वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार राय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। 60 प्लस आयु वर्ग एवं 105 किलोग्राम भार वर्ग में आयोजित राइट हैंड और लेफ्ट हैंड प्रतियोगिता में उन्होंने दमदार प्रदर्शन कर दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
डॉ. राय लंबे समय से खेल और खिलाड़ि़यों को आगे बढ़ाने के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे महाविद्यालय में नियमित रूप से विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को खेलों के प्रति प्रेरित करते हैं। खास बात यह है कि खिलाड़ि़यों को प्रशिक्षण देने के साथ-साथ वे स्वयं भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर युवाओं के लिए प्रेरणा बन रहे हैं।
डॉ. विनोद कुमार राय ने अपनी सफलता पर कहा कि खेल उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। उन्होंने कहा कि 60 वर्ष की उम्र में लोग विश्राम करने लगते हैं, लेकिन मुझे चुनौतियां स्वीकार करना पसंद है। खेल के मैदान में अपनी ऊर्जा का उपयोग करना मुझे आनंद देता है और यही मुझे लगातार आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उनकी इस उपलब्धि पर जिलेभर में खुशी का माहौल है और लोगों द्वारा लगातार बधाइयां दी जा रही हैं।

Leave a Comment