Singrauli News : 12वीं पास करने वाले जिले के 1302 विद्यार्थियों को मिलेगा लैपटॉप

Singrauli News : मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के तहत शासकीय हायर सेकेंडरी व अशासकीय स्कूलों की 133 छात्र-छात्राओं को निःशुल्क स्कूटी का लाभ मिलेगा। वहीं इस बार 1302 छात्र-छात्राओं को लैपटॉप मिलने जा रहा है। 2026 में 75 प्रतिशत अथवा उससे अधिक अंक के साथ 12वीं उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं की जानकारी एकत्रित करने में जुटा हुआ है। जिसमें बैंक खाता का विवरण, आधार कार्ड व अन्य जरूरी दस्तावेज शामिल है, ताकि ऑनलाइन उक्त जानकारी को शासन स्तर पर भेजा जा सके। गौरतलब है कि मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए शासन द्वारा निःशुल्क स्कूटी व लैपटॉप दिया जाता है। लैपटॉप के लिए 25 हजार रूपए प्रत्येक छात्र के खाते में राशि शासन द्वारा भेजी जाती है, लेकिन स्कूटी की खरीदी प्रत्येक विद्यालय के टॉपर छात्र छात्राओं द्वारा की जाती है, जिसके बाद शिक्षा विभाग एजेंसी के खाते में उतनी राशि हस्तांतरित करता है।

विद्यालय में टॉपर होना अनिवार्य

रामसा प्रभारी एपीसी हरिश्चंद्र सिंह ने बताया कि स्कूटी वितरित करने के लिए अभी शासन से निर्देश नहीं आया है, लेकिन जानकारी एकत्रित की जा चुकी है। पिछले साल की नियमावली के अनुसार छात्र-छात्राओं को विद्यालय का टॉपर होना चाहिए। यदि किसी विद्यालय में समान अंक वाले एक से अधिक छात्र-छात्राएं टॉपर हैं तो वह सभी योजना के लिए पात्र माने जाएंगे। इसके लिए प्राचार्य की स्वीकृति पत्र तथा वचन-पत्र देना अनिवार्य है।

Singrauli News : अवैध शराब लेकर जा रही कार पलटी, 1.81 लाख की मदिरा जब्त

Leave a Comment