कलेक्टर गौरव बैनल के मार्गदर्शन में जिले की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, कला और स्थानीय पहचान को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से Singrauli Mahotsav 2026 का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस महोत्सव के मुख्य आकर्षण प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय कलाकारों, युवाओं और छात्र-छात्राओं को अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित करने के लिए एक बड़ा मंच प्रदान किया जा रहा है।
इसके तहत जिला प्रशासन द्वारा विशेष रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दोनों ही प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागी 20 मई तक ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य रूप से करा सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह सुलभ बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा एक डिजिटल गूगल फॉर्म और क्यूआर कोड जारी किया गया है।
प्रतिभागी आधिकारिक लिंक पर क्लिक करके या विभाग द्वारा जारी क्यूआर कोड को स्कैन करके अपना फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। यह प्रतियोगिताएं मुख्य रूप से दो आयु समूहों, जिसमें 15 वर्ष तक के बच्चों और 15 वर्ष से अधिक के आयु वर्ग के लिए आयोजित की जा रही हैं