Singrauli News: टेंट में कार्य करते श्रमिक को लगा बिजली करंट, हुई मौत 

Singrauli News: सासन  पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम सिद्धि खुर्द निवासी छोटेलाल साकेत पिता रामधारी साकेत उम्र 40 वर्ष आज गुरूवार की सुबह सिद्धिकला गांव में टेंट लगाने का कार्य कर रहे थे, तभी अचानक पाइप जोड़ने वक्त करंट लग गया और सीढ़ी पर से नीचे गिर गया। जहां श्रमिक के गंभीर रूप से घायल हो गया, तत्काल  उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर लाया गया । उपचार के दौरान चिकित्सकों ने मृत्यु घोषित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार सासन पुलिस चौकी के समीपी कैम्हाडाड में संचालक राधा का टेंट लग रहा था। इसी दौरान कहीं से करंट लगा और श्रमिक छोटेलाल घायल हो गया। आनन-फानन में उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढ़न लाया गया, जहा चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। वहीं बताया जाता है कि पोस्टमार्टम के उपरांत मृतक के परिजन शव को लेकर टेंट संचालक के घर पहुंच गये और घर के सामने शव रखकर हंगामा शुरू कर दिये।
घटना की सूचना मिलते ही सासन चौकी प्रभारी संदीप नामदेव समेत भारी संख्या में बैढ़न से भी पुलिस पहुंच स्थिति को नियंत्रण करने में लगी हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक के परिजन पॉच लाख रूपये सहायता के रूप में टेंट संचालक से मांग कर रहे हैं।  पुलिस दोनों पक्षों के बीच बैठकर मामले को सुलह कराने में लगे हैं। रात करीब 10 बजे तक मृतक के  परिजन हंगामा करते रहे।

Leave a Comment