Singrauli News: सीआईएसएफ इकाई VSTPP विंध्यनगर के वरिष्ठ कमांडेंट श्री मनीष कुमार राय ने सभी बल सदस्यों को बताया कि दरभंगा हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ की तैनाती, रणनीतिक रूप से संवेदनशील उत्तर बिहार में विमानन सुरक्षा होगी और सुदृढ़ दरभंगा हवाई अड्डे की सुरक्षा का दायित्व औपचारिक रूप से केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को सौंपने हेतु हवाई अड्डा परिसर में एक समारोह आयोजित किया गया।
यह उत्तर बिहार में विमानन सुरक्षा तथा महत्वपूर्ण अवसंरचना की सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस तैनाती के साथ ही दरभंगा देश का 72वाँ हवाई अड्डा बन गया है, जिसे सीआईएसएफ की सुरक्षा प्राप्त हुई है। पटना और गया के बाद यह बिहार का तीसरा हवाई अड्डा है, जो अब सीआईएसएफ के सुरक्षा घेरे में आ गया है।
इस इंडक्शन समारोह में बिहार के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, दरभंगा के सांसद श्री गोपाल जी ठाकुर, बिहार सरकार के मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, सीआईएसएफ के महानिदेशक श्री प्रवीर रंजन, बिहार के पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार।