Singrauli News: माड़ा थाना क्षेत्र के छतौली गांव में तेंदू पत्ता से भरा ट्रक जलकर खाक हो गया। संयोग अच्छा रहा कि ट्रक का चालक व खलासी उतर कर सुरक्षित हो गये थे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम लगभग छह बजे ट्रक छतौली से तेंदू पत्ता लोडकर जाने के लिए तैयार था। वह गांव से गुजरी लाइन के नीचे ट्रक खड़ा कर टीपी का इंतजार कर रहा था।
तभी ट्रक में लदे तेंदू पत्ते में आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग की लपटे आसमान छूने लगी थीं। चालक व ग्रामीण आग को बुझाने के लिए प्रयास कर रहे थे, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद ग्रामीण फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाने का काम शुरू हुआ, लेकिन समय पर फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची। फिर कंपनियों की आब बुझाने वाली गाड़ियां पहुंची, लेकिन तब तक वाहन जलकर खाक हो गई। फिर भी आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को दो बार पानी भरकर लाना पड़ा।
Singrauli News: मुख्यमंत्री ने 26 दिव्यांगजनों को दी मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल की सौगात