Singrauli News: शनिवार की देर शाम मस्जिद तिराहे पर लगे बिजली के खंभे पर जाल बने तारों में आग भड़क गई, जिसके कारण वहां उपस्थित सुरक्षा कर्मियों व लोगों में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में केबिल जलकर खाक हो गया। जिसके कारण आसपास के मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। आनन-फानन में पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों में
जले केबलों के स्थान पर नए केबल जोड़कर सप्लाई चालू की। गौरतलब है कि मस्जिद तिराहे से कुछ दूर पर स्थित राजमाता चुन कुमारी स्टेडियम मैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कार्यक्रम था। उसी दौरान मकड़जाल बने बिजली के केबिल में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई थी। जिसे देख वीआईपी ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के हाथ-पांव फूलने लगे थे।