Singrauli News: जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सीएसआर के अंतर्गत नवीन तलाबों के निर्माण हेतु करार पर हस्ताक्षर

Singrauli News: एनसीएल सीएसआर के अंतर्गत जल संरक्षण और संवर्धन सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन के साथ 3 तालाबो के निर्माण हेतु अनुबंध पर हस्ताक्षर किया गया । अनुबंध पर हस्ताक्षर जिला पंचायत सीईओ श्री जगदीश गोमे एवं महाप्रबंधक सीएसआर श्री राजीव रंजन के मध्य किया गया ।

इस गतिविधि के अंतर्गत चितरंगी में 3 नवीन तालाबो का निर्माण जो की सुलखान खुर्द , नैक़हवा पंचायत एवं कोरसर पंचायत में किए जाने है । इस गतिविधि के किए पच्चासी लाख रुपये सीएसआर फण्ड से स्वीकृत किए गए है । गौरतलब है कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में जल संरक्षण हेतु अनेक कदम उठाये जा रहे है जिसमे एनसीएल द्वारा भी योगदान किया जा रहा है एवं पर्यवरण को लेकर अपनी प्रतिबद्धिता को संकल्पित किया जा रहा है।

Singrauli News: कलेक्ट्रेट में हुआ राष्ट्र-गीत एवं राष्ट्र-गान का सामूहिक गायन

Singrauli News: स्व-सहायता समूहों के ऋण वितरण की समीक्षा हेतु सीईओ जिला पंचायत ने किया बैंकों भ्रमण

Leave a Comment