Singrauli News: संबल और बीओसीडब्ल्यू योजना के हितग्राही ध्यान दें 13 जून तक ई-केवाईसी कराना अनिवार्य, अन्यथा निरस्त होगा श्रमिक कार्ड’

Singrauli News: श्रम अधिकारी राहुल प्रधान द्वारा अवगत कराया गया है कि संबल योजना तथा मध्य प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल से जुड़े पंजीकृत असंगठित एवं निर्माण श्रमिक जिनकी ई-केवाईसी प्रक्रिया अभी तक पूर्ण नहीं हुई है, उन्हें 13 जून 2026 तक अनिवार्य रूप से अपनी ई-केवाईसी करानी होगी। निर्धारित तिथि तक प्रक्रिया पूर्ण न करने की दशा में उनका पंजीयन और श्रमिक कार्ड नियमानुसार निरस्त किया जा सकता है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत पात्र श्रमिकों की ई-केवाईसी सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया है। श्रम विभाग के दिशा-निर्देशानुसार, मैदानी अमला एवं फील्ड अधिकारी संबंधित निर्माण व असंगठित श्रमिकों से व्यक्तिगत संपर्क स्थापित कर उनकी ई-केवाईसी प्रक्रिया को पूरा कराएंगे। जिन हितग्राहियों की ई-केवाईसी होना शेष है, उनकी सूची व विस्तृत जानकारी विभागीय पोर्टल पर जिला एवं निकाय स्तर पर उपलब्ध करा दी गई है, जिसे सार्वजनिक डोमेन में भी देखा जा सकता है।

 

Singrauli News: जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सीएसआर के अंतर्गत नवीन तलाबों के निर्माण हेतु करार पर हस्ताक्षर

Leave a Comment