Singrauli News: पर्यावरण दिवस पर सिंगरौली में वृहद पौधरोपणरू विधायक, महापौर और निगम अध्यक्ष ने रोपे पौधे

Singrauli News: विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर आज सिंगरौली नगर पालिक निगम क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मुख्य कार्यक्रम का आयोजन तेलई तालाब के समीप किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री राम निवास शाह, नगर निगम महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल, नगर निगम अध्यक्ष श्री देवेश पाण्डेय, नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान सहित जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ समाजसेवियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने सामूहिक रूप से विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर इस वृहद अभियान का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री शाह ने कहा कि वर्तमान में बढ़ते तापमान और जलवायु परिवर्तन के संकट से निपटने के लिए वृक्षारोपण ही एकमात्र प्रभावी उपाय है। उन्होंने आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं से अपील की कि वे अपने जीवन के मांगलिक अवसरों पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं। नगर निगम महापौर ने सिंगरौली को स्वच्छ और हरित शहर बनाने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि वार्ड स्तर पर पार्षदों और स्थानीय स्वच्छता समितियों के माध्यम से इस अभियान को और गति दी जाएगी। वहीं, नगर निगम अध्यक्ष ने जनभागीदारी पर जोर देते हुए कहा कि जब तक आम जनता इस मुहिम से दिल से नहीं जुड़ेगी, तब तक पर्यावरण संरक्षण का यह लक्ष्य अधूरा हैय इसे हमें एक जन-आंदोलन बनाना होगा।

इस संपूर्ण अभियान में पार्षद श्री राम नरेश शाह, पार्षद श्री खुर्शीद आलम, पार्षद श्रीमती श्याम कुमारी शर्मा, पार्षद श्री आशीष कुमार वैश्य, पार्षद श्री संजय कुमार सिंह, पार्षद श्री रामगोपाल पाल, पार्षद श्री शत्रुघ्न लाल शाह, नगर निगम उपायुक्त श्री आर.पी. बैस, कार्यपालन यंत्री श्री संतोष कुमार पाण्डेय, स्वास्थ्य अधिकारी श्री बालगोविंद चतुर्वेदी, वरिष्ठ रहवासियों में श्री अमरेश शर्मा, श्री राजेंद्र प्रसाद शुक्ला एवं निकाय के अधिकारी-कर्मचारियों सहित स्व-सहायता समूह की महिलाओं और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Singrauli News: सीमांकन कार्य में देरी होने पर तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों पर कलेक्टर गौरव बैनल ने की गई कार्रवाई

Singrauli News: मोरवा एसडीओपी गौरव पांडे बने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतना

Leave a Comment