Singrauli News: रीवा में 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरे 1 साल के मासूम को सुरक्षित निकाला

Singrauli News: जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के चुआ गांव में शनिवार की सुबह पिलर के लिए खोदे गए गड्ढे में 1 साल का मासूम गिर गया। इस घटना से गांव में हडकंप मच गया। मासूम को बचाने के लिए घटनास्थल के बगल में ही एक समानांतर गड्डा खोदा गया। लगभग 2 घंटे की मशक्कत के बाद अंततः इस बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

थाना प्रभारी अरविंद सिंह राठौर ने बताया कि बाबू केवट का 1 वर्षीय बेटा शिवेंद्र केवट सुबह करीब 6 बजे खेलते-खेलते इस गड्ढे में गिर गया। लगभग 10 फीट गहरे और 1 फीट चौड़े इस गड्ढे में बच्चे के गिरने की जानकारी मिलते ही वे पुलिस स्टाफा के साथ मौके पर पहुंचे। गांव के लोग रस्सी के सहारे उसे निकालने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन छोटा बच्चा होने की वजह से वह कुछ समझ नहीं पा रहा था।

टॉर्च की रोशनी से अंदर देखा गया। बच्चा काफी रो रहा था। तत्काल ही बगल में समानांतर गड्डा खोदने का वह ठीक रहे। ग्रामीणों ने सुरक्षित तरीके से कुछ ही देर में प्लान बनाया। माता-पिता बच्चे से बात करते रहे, ताकि समानांतर गड्डा खोद दिया और बच्चे को सकुशल बाहर निकाल लिया।

अस्पताल में चेकअप के बाद परिजनों को सौंपा

गड्ढे से बाहर निकालने के तुरंत बाद मासूम शिवेंद्र को लेकर गोविंदगढ़ अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने बच्चे का गहन स्वास्थ्य परीक्षण किया। गनीमत रही कि मासूम को कोई गंभीर चोट नहीं आई थी और वह पूरी तरह स्वस्थ था। चिकित्सकों से हरी झंडी मिलने के बाद पुलिस ने बच्चे को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। सुरक्षित गोद में आते ही मासूम की मां की आँखों से आंसू छलक पड़े और पूरे गांव ने गोविंदगढ़ पुलिस टीम की मुस्तैदी का आभार व्यक्त किया।

पिलर के लिए खोदा था गड्डा

जिस परिवार में यह घटना हुई, पिलर के लिए गड्डा उन्हीं के यहां खोदा गया था। बताया गया है कि एक दिन पहले ही पिलर के लिए खुदाई की गई थी। लेकिन शुदाई के बाद उसे इसी तरह खुला छोड़ दिया और घर का ही बच्चा उसमें गिर गया। गनीमत रही कि परिवार के लोगों की तुरंत ही नजर पड़ गई थी, जिससे रेस्क्यू समय पर शुरू हो गया।

Singrauli News: पत्नी की याद में पति ने फांसी लगाकर दी जान

Leave a Comment