Singrauli News: कलेक्टर ने 375 आवेदनों पर की जनसुनवाई, मौके पर ही किया कई समस्याओं का निराकरण

Singrauli News: सिंगरौली जिले के विभिन्न अंचलों से आए नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने उपस्थित होकर कुल 375 आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा मौके पर मौजूद जिला स्तरीय अधिकारियों से कई आवेदनों का तत्काल समाधान कराया।जनसुनवाई के दौरान अधिकांश शिकायतें एवं समस्याएं विद्युत व्यवस्था से संबंधित रहीं।

इसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को बिजली व्यवस्था में तत्परता के साथ सुधार करने के कड़े निर्देश दिए। इसके साथ ही कुछ आवेदकों द्वारा विस्थापन संबंधी समस्याओं के आवेदन भी प्रस्तुत किए गए, जिनके संबंध में अधिकारियों को नियमों के दायरे में रहकर आवेदकों को शीघ्र राहत पहुंचाने तथा नियमानुसार त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

साप्ताहिक जनसुनवाई को प्रभावी बनाने तथा आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए जिले का पूरा वरिष्ठ प्रशासनिक अमला उपस्थित रहा।साथ ही कलेक्टर द्वारा समस्त जिलाधिकारियों को जनसुनवाई में उपस्थित रहने हेतु स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा है कि जनसुनवाई में अनुपस्थित रहने वाले संबंधित विभागीय अधिकारियों एक दिवस का वेतन काटने की कार्रवाई की जाएगी।

जनसुनवाई के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश गोमे, अपर कलेक्टर पी.एस. त्रिपाठी, संयुक्त कलेक्टर अखिलेश सिंह, एसडीएम सुरेश जाधव, नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान, डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पराज सिंह, महिला एवं बाल विकास अधिकारी जितेन्द्र गुप्ता, जिला आपूर्ति अधिकारी पी.सी. चन्द्रवंशी, जिला शिक्षा अधिकारी एस.बी. खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल, उपायुक्त सहकारिता पी.के मिश्रा, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Singrauli News: समान नागरिक संहिता पर सुझाव हेतु उच्च स्तरीय समिति के सदस्य ने आम जन और प्रबुद्ध वर्ग से की व्यापक चर्चा

Singrauli News: जादू टोने के शक में भतीजे ने कर दी मामा की हत्या, 16 वर्षीय भतीजा गिरफ्तार

Leave a Comment