Singrauli News: रेत माफिया के हौसले बुलंद, पुलिस कर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश

Singrauli News: जियावन थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले रेत चोरों ने रेत संविदाकार के कर्मचारियों पर हमला किया था। मामले की जांच भी पूरी नहीं हुई थी कि एक बार फिर से रेत चोरों ने हमला करने का प्रयास किया। इस बार रेत चोरों ने पुलिस को ही निशाने पर ले लिया।

बताया जा रहा है कि शनिवार को पुलिस टीम को सूचना मिली कि देवसर के छीवा कॉलेज मोड़ के पास नदी की तरफ से एक ट्रैक्टर अवैध रेत लोड करके आ रहा है।

सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेत लोड करके आ रहे ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया तो चालक कूदकर भाग खड़ा हुआ जबकि चालक के बगल की सीट में बैठा व्यक्ति पुलिस कर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। ट्राली में लोड रेत सड़क पर बिखराकर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी राजेश उर्फ राजू द्विवेदी 35 साल निवासी छीवा को गिरफ्तार कर लिया है।

तरह से बरका क्षेत्र में रेत चोरों के हौसले बुलंद हैं। बरका क्षेत्र में गिने-चुने रेत चोर हैं, जिनको पुलिस का पूरा संरक्षण मिला हुआ है। नदी-नालों से हो रही रेत चोरी को लेकर बरका और आसपास के ग्रामीणों में खासा आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीण किसी भी दिन पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल सकते हैं।

जियावन और बरका में नहीं रुक रही रेत चोरी

जिले में नए पुलिस अधीक्षक के आने के बाद से कई क्षेत्रों में रेत चोरी थोड़ी कम हुई है, लेकिन जियावन और बरका क्षेत्र में रेत चोरी पर किसी तरह की लगाम नहीं लग पा रही है। जियावन क्षेत्र में रेत को लेकर आएदिन मारपीट, वाद विवाद की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन सब कुछ देखने और जानने के बाद भी रेत चोरों पर लगाम नहीं लगा पा रहा है।

पुलिस पर हमला करने का मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी राजू के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जिसमें धारा 303 चोरी, 112 संगठित अपराध, 238 साक्ष्य नष्ट करना, 132 शासकीय सेवक पर हमला, 221 सहित खान एवं खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसपी सियाज केएम के निर्देश पर की गई कार्रवाई में एसआई शेषनरायण दुबे, इंद्रपाल मांझी, मोहन प्रजापति, गुलाब सिंह, आशीष द्विवेदी शामिल थे।

पकड़ा गया आरोपी आदतन अपराधी

चोरी की रेत लेकर जा रहे जिस व्यक्ति को जियावन पुलिस ने पकड़ा है, वह आदतन अपराधी बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी राजेश उर्फ राजू के खिलाफ पूर्व में चार गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, हैं, जिसमें चोरी, मारपीट और अवैध खनन के प्रकरण दर्ज हैं। दर्ज हैं। पुलिस की मानें तो आरोपी जियावन क्षेत्र में संगठित रुप से अवैध रेत चोरी का नेटवर्क चलाता है। पुलिस को चकमा देकर फरार हुए आरोपी की भी पुलिस बेसब्री से तलाश में जुटी हुई है।

Satana News: रीवा में रंगरलियां मनाते पकड़े गए सतना के वन परिक्षेत्र अधिकारी

Leave a Comment