Singrauli News: जियावन थाना क्षेत्र के खाखन पुल लगातार सड़क हादसों का केंद्र बनता जा रहा है। बुधवार की रात करीब 10 बजे राख भरा से बल्कर एक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया। हादसा इतना भयावह था कि वहां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि चालक की जान बच गई और कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे के बाद चालक ने बताया कि वाहन का ब्रेक अचानक फेल हो गया था, जिसके कारण वह नियंत्रण खो बैठा और बल्कर पलट गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि खाखन पुल अब हादसों का हाट स्पॉट बन चुका है। इस स्थान पर पहले भी कई बल्कर और भारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके है, लेकिन जिम्मेदार विभागों की ओर से अब तक कोई ठोस सुरक्षा उपाय नहीं किए गए हैं। लगातार हो रही दुर्घटनाओं ने सड़क की गुणवत्ता, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि ओवरलोडिंग, तेज रफ्तार, खराब सड़क की स्थिति और खतरनाक मोड़ दुर्घटनाओं की प्रमुख वजह है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि खाखन पुल क्षेत्र को दुर्घटना संभावित क्षेत्र घोषित कर चेतावनी संकेतक, स्पीड ब्रेकर, सुरक्षा बैरियर और नियमित निगरानी जैसी व्यवस्थाएं तत्काल लागू की जाएं।
Singrauli News: अतिक्रमण हटाने के विरोध में जान देने के लिए पेड़ पर चढ़ा युवक