Singrauli News: पैदल जा रही बुजुर्ग महिला की तेज रफ्तार बाइक की टक्कर हुई मौत

Singrauli News: बरगवां थाना क्षेत्र के नवानगर-जुड़वार के पास तेज रफ्तार बाइक चालक ने पैदल जा रही बुजुर्ग महिला को टक्कर मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना सोमवार को उस समय की बताई जा रही है, जब महिला ददनिया देवी यादव अपने घर से कहीं जा रही थी।

पैदल जा रही महिला को बाइक सवार युवक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला उछलकर सड़क के नीचे गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला की मौत होने के बाद बाइक चालक व उसके परिजन महिला को लेकर दूसरे के घर गये, जहां पर काफी देर तक गहमा-गहमी का माहौल बना रहा।

Singrauli News: दुआरी व ढोंगा गांव में धावा बोलकर चोर उठा ले गए लाखों रुपये का सामान

Singrauli News: भर्रा गांव की झाड़ियों में मिला अधेड़ का शव

Leave a Comment