Singrauli News: चितरंगी थाना अन्तर्गत भर्रा गांव में रविवार की दोपहर जंगल की झाड़ियों में अधेड़ का शव मिलने की खबर वायरल होते ही क्षेत्र में सनसनी व्याप्त हो गई है। सूचना पर पहुंची चितरंगी थाना पुलिस ने शव की शिनाख्त रघुनाथ उर्फ सरजू खैरवार पिता प्रेमलाल खैरवार उम्र 40 वर्ष ग्राम भर्रा के रूप में की है। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि प्रेमलाल खैरवार शुक्रवार को गांव में ही वैवाहिक कार्यक्रम था।
जिसमें शामिल होने के लिए वह घर से निकला था, लेकिन वह घर नहीं लौटा था। आसपास उसकी तलाश की जा रही थी, लेकिन उसका पता नहीं चल पा रहा था। तभी झाड़ियों से दुर्गंध आ रही थी। पास में जाकर देखा गया तो सरजू का शव पड़ा मिला।
पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम कराया है। शव के ऊपर चोट के निशान पाये गये हैं, इसलिए प्रथमदृष्टया हत्या प्रतीत होना पाया गया है। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
Singrauli News: शहर में दौड़ती सिटी बसों से किराया सूची गायब, यात्रियों से होती मनमाफिक वसूली
Singrauli News: बलिया नाला की जर्जर रोड से बढ़ रहा हादसों का खतरा