Singrauli News: बलिया नाला की जर्जर रोड से बढ़ रहा हादसों का खतरा 

Singrauli News: जयंत क्षेत्र में स्थित एमपी-यूपी बार्डर पर बलिया नाला रोड जर्जर होने लगी है। सड़क के बीच में और किनारे तरफ जगह-जगह गड्ढे होने लगे हैं। ये गड्ढे दिन और रात, हर समय राहगीरों के लिए समस्या बने रहते हैं।

इन दिनों बारिश के दौरान तो ये गड्‌ढे बारिश के पानी से भर जाते हैं, जिससे कई बार रात के समय इन गड्डों का सही से पता नहीं चल पाता है और इस वजह से हादसों का खतरा बना रहता है। वैसे तो यह रोड करीब डेढ़-दो साल पहले से निर्मित हुई है, लेकिन आमजनों के आवागमन के लिए बनाई गई इस रोड पर भारी-भरमक कोल वाहनों की दिन-रात जो धमाचौकड़ी मची रहती है, उससे इस रोड की लाइफ भी तेजी से घट रही इसमें कोई संदेह नहीं है। शायद इसीलिए इस सड़क इतने समय में ही गड्ढे भी होते जा रहे हैं।

समय रहते कराई जाए रिपेयरिंग जाहिर है कि जब सड़क जर्जर हो रही है, तो इसकी रिपेयरिंग भी समय रहते करा दी जाए, जिससे सड़क के गड्‌ढों का दायरा बढ़ने न पाये, वर्ना रिपेयरिंग में देरी करने पर गड्डों का दायरा बढ़ सकता है। वैसे भी बारिश का दौर जोर पकड़न ही वाला है। ऐसे में अगर समय रहते रिपेयरिंग नहीं हुई तो इन गड्डों के कारण इस सड़क की हालत और बिगड़ सकती है।

दुधिचुआ नहीं दे रहा ध्यान, कोल डस्ट से गंदी हो रही सड़क

बलिया नाला वाले एरिया में सड़क पर कोल डस्ट भी काफी मात्रा में गिरी रहती है। सामान्य दिन हों या फिर बारिश के, हर समय सड़क पर फैली कोल डस्ट स्पष्ट दिखायी देती है। इसके कारण सड़क पर कीचड़ होता है और सड़क गंदी होती है। यह हिस्सा दुधिचुआ परियोजना के दायरे में आता है, लेकिन परियोजना सड़क पर फैली कोल डस्ट की गंदगी को नियमित रूप से साफ कराना आज तक सुनिश्चित नहीं कर सकी है।

इन दिनों परियोजना स्वच्छता पखवाड़ा भी मना रही है, तो फिर कम से कम दिनों तो इस ओर नजरेंइनायत कर दे। इन सड़क का बलिया नाला वाला हिस्सा एमपी-यूपी का बार्डर है। यहां से कोल वाहनों के अलावा रोजाना सैकड़ों तरह-तरह के सवारी वाहनों की आवाजाही होती है, जिससे ट्रैफिक लोड काफी अधिक रहता है। इसके बाद भी यहां सड़क सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक इंतजाम नहीं किये गये हैं। खासकर सड़क किनारे सफेद पट्टी एवं आवश्यक स्थल पर रेडियम पट्टियां नहीं बनाई गई हैं।

Singrauli News: कलेक्टर और एसपी ने माड़ा ईको पार्क में लिया जिप लाइन व जिप वॉक का आनंद

Leave a Comment