Arbi ke kofte: गर्मियों और बरसात के मौसम में अक्सर घरों में एक ही तरह की सब्जियां बनते-बनते लोग ऊब जाते हैं। ऐसे में अगर आप रसोई में कुछ नया और स्वादिष्ट ट्राई करना चाहते हैं तो अरबी के कोफ्ते बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। आमतौर पर अरबी की सूखी या मसालेदार सब्जी बनाई जाती है, लेकिन कोफ्ते के रूप में इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है।
खास बात यह है कि जो लोग अरबी खाना पसंद नहीं करते, वे भी इस डिश को चाव से खा सकते हैं। अरबी के कोफ्ते मसालेदार ग्रेवी और कुरकुरे कोफ्तों का ऐसा मेल हैं, जो रोटी, पराठे, नान या चावल के साथ शानदार लगते हैं। घर में किसी खास मेहमान के आने पर भी यह डिश आपकी थाली की शान बढ़ा सकती है।
पहले तैयार करें कोफ्ते
अरबी के कोफ्ते बनाने के लिए सबसे पहले अस्थी को अच्छी तरह धोकर कुकर में 1 से 2 सीटी आने तक उबाल लें। ठंडा होने पर उसका छिलका उतारकर उसे अच्छी तरह मैश कर लें। इसमें बारीक कटा प्याज, नमक, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और थोड़ा बेसन मिलाएं ताकि मिश्रण अच्छी तरह बंध जाए। अब इस मिश्रण की छोटी-छोटी गोल बॉल तैयार करें। कढ़ाई में तेल गर्म कर इन बॉल्स को सुनहरा और कुरकुत होने तक डीप फ्राई करें। तैयार कोपतों को अलग प्लेट में निकालकर रख लें।
क्यों खास है यह डिश?
- रोजमर्रा की सब्जियों से अलग स्वाद देती बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आती है।
- मेहमानों के लिए स्पेशल डिश के रूप में परोसी जा सकती है।
- रोटी, पराठे, है। नान और चावल सभी के साथ स्वाविष्ट लगती है।
मसालेदार ग्रेवी बढ़ाएगी दोगुना स्वाद
ग्रेवी तैयार करने के लिए टमाटर, प्याज, हरी मिर्च और अदरक को पीसकर पेस्ट बना लें। कढ़ाई में थोड़ा तेल गर्म कर जीरा डालें और फिर तैयार मसाला डालकर अच्छी तरह भूनें। जब मसाला तेल छोड़ने लगे तो उसमें आवश्यकतानुसार पानी डालें और कुछ मिनट तक पकाएं।
इसके बाद तैयार कोफ्तों को ग्रेवी में डालकर 10 से 15 मिनट धीमी आंच पर पकने देए ताकि मसालों का स्वाद कोफ्तों के अंदर तक पहुंच जाए। आखिर में हरा धनिया डालकर गार्निश करें।
ध्यान देने योग्य बातें-
अगर कोफ्तों को और ज्यादा स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं तो मिश्रण में थोड़ा सा कसूरी मेथी और बारीक कटा हरा धनिया भी मिला सकते हैं। वहीं ग्रेवी में थोड़ा दही या क्रीम डालने से इसका स्वाद और भी रिच हो जाएगा। इस बार जब घर में कुछ नया बनाने का मन हो, तो अरबी की साधारण सब्जी की जगह अरबी के कोफ्ते ट्राड करें। एक बार खाने के बाद परिवार बार-बार इसकी फरमाइश करेगा।
Singrauli News: तेज रफ्तार यात्री बस ने मासूम बालक को उतारा मौत के घाट