Singrauli News: बैढ़न थाना क्षेत्र के बलियरी स्थित रेण नदी से अवैध रेत उत्खनन का आरोप, ग्रामीणों ने उठाए सवाल, प्रशासन मौन

Singrauli News: बैढ़न थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बलियरी के रेण नदी से अवैध रेत उत्खनन और परिवहन जोरों पर जारी, मकड़ी की जाल की तरह नदी मे फैले अवैध रेत कारोबारी, जिला प्रशासन की कार्य प्रणाली पर उठता सवालिया निशान।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 38 के बलियरी रेण नदी से लगातार अवैध रूप से रेत निकाली जा रही है और उसका परिवहन धड़ल्ले से किया जा रहा है, जबकि खनिज विभाग व पुलिस प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही है।

दो दर्जन से अधिक ट्रैक्टर दे रहे हैं अपने काम को अंजान

बताया जा रहा है कि रेण नदी में दो दर्जन से अधिक ट्रैक्टर अवैध रेत के कारोबार में लगे हुए हैं। रात के अंधेरे से लेकर दिन के उजाले तक नदी पर अवैध रेत परिवहन की गतिविधियां जारी रहती हैं, जिससे शासन को राजस्व की हानि होने के साथ-साथ पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है।

सूत्रो की माने तो रात के अंधेरे से दिन के उजाले तक रेण नदी से उत्खनन और परिवहन करते हुए अवैध रेत चोरों द्वारा लगभग 150 से 200 ट्रॉली रेत निकाल लिया जा रहा है।

बिकते हैं अवैध रेत 2500 से 3000 रुपये प्रति ट्राली

अवैध रेत कारोबारियो द्वारा जहां पर नदी से लगाकर अवैध रेत की चोरी की जा रही है वहीं भारी मात्रा में अवैध रेत का भंडारण भी किया जा रहा है, ताकि बरसात के समय में और मोटी दामों में रेत को बेचकर अच्छा खासा मुनाफा कमाया जा सके और अभी रेत कारोबारियो द्वारा लगभग 2500 से लेकर के 3000 रुपये तक प्रति टाली रेत को बेचा जा रहा है।

वही सूत्रों का कहना है कि रेण नदी में लगातार हो रहे अवैध उत्खनन से नदी के प्राकृतिक स्वरूप पर प्रभाव पड़ रहा है। नदी तटों का कटाव बढ़ने की आशंका के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में पर्यावरणीय संतुलन भी प्रभावित हो सकता है।

स्थानीय लोगों ने खनिज विभाग, पुलिस प्रशासन से मांग की है कि अवैध रेत उत्खनन और परिवहन में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए तथा नदी घाटों पर नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो अवैध खनन का यह कारोबार और अधिक बढ़ सकता है।

अवैध रेत कारोबारियो पर क्या अंकुश लगा पाएगी जिला प्रशासन

अब देखना यह होगा कि क्या पुलिस प्रशासन व खनिज विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और अवैध रेत कारोबारियो पर अंकुश लगाने के लिए क्या ठोस कदम उठाते हैं।

Singrauli News: नौकरी लगवाने के नाम पर पुनीत कुमार द्विवेदी ने युवक से हड़पे 1 लाख रुपये, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

Leave a Comment