Singrauli News: नौकरी लगवाने के नाम पर पुनीत कुमार द्विवेदी ने युवक से हड़पे 1 लाख रुपये, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

Singrauli News: माड़ा निवासी अरुण कुमार वैश्य ने शिकायत की है कि जियावन निवासी पुनीत कुमार द्विवेदी ने नौकरी लगवाने के नाम पर एक लाख रुपये ले लिये हैं। आवेदक का कहना है कि फोन-पे के माध्यम से पैसा दिया गया है, जिसकी पूरी डिटेल युवक के पास है।

आवेदक द्वारा पुलिस में शिकायत की गई, लेकिन पुलिस द्वारा आज तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई है। आवेदक ने जिला प्रशासन से शिकायत कर नौकरी लगवाने के नाम पर राशि लेने वाले से एक लाख रुपये वापस दिलाए जाने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार ग्राम माड़ा निवासी अरुण कुमार वैश्य पुत्र महेंद्र कुमार वैश्य ने बताया कि उन्होंने अपने भाई विकेश कुमार वैश्य की नौकरी लगवाने के उद्देश्य से जियावन थाना क्षेत्र के ग्राम खड़ौरा निवासी पुनीत द्विवेदी को फोन-पे के माध्यम से अलग-अलग किश्तों में कुल एक लाख रुपये भेजे थे। उनका कहना है कि उक्त राशि नौकरी लगवाने के नाम पर ली गई थी।

अरुण कुमार वैश्य के अनुसार काफी समय बीत जाने के बाद भी उनके भाई की नौकरी नहीं लग सकी। जब उन्होंने अपनी राशि वापस मांगी तो संबंधित व्यक्ति द्वारा लगातार आश्वासन दिया जाता रहा। पीड़ित का आरोप है कि 8 मई 2026 से वह आरोपी से संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब उसके मोबाइल नंबरों पर संपर्क नहीं हो पा रहा है।

पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से करते हुए जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर उनकी राशि वापस दिलाई जाए तथा यदि किसी प्रकार की धोखाधड़ी हुई है तो दोषी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए।

Singrauli News: पूरी गर्मी निकल गई, लेकिन पिपराकुरंद गुलरिहा टोला में नहीं लगा एक भी हैंडपंप

Singrauli News: सरई क्षेत्र की कोयला खदानों में कॉमर्शियल की जगह उपयोग हो रहा आमजन का डीजल, खेती के सीजन में किसान हो रहे परेशान

Leave a Comment