Singrauli News: भोपाल स्थित वल्लभ भवन में बुधवार को परोपकारी स्वास्थ्य संस्थाओं के लिए मध्य प्रदेश मेगा स्वास्थ्य अधोसंरचना प्रोत्साहन नीति 2026 पर गठित मंत्रिपरिषद समिति की बैठक आयोजित हुई।
जिसमें उप मुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल, कैबिनेट मंत्री चैतन्य कश्यप, स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री राधा सिंह व विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान मेडिकल कॉलेज सिंगरौली, जिला अस्पताल सह ट्रामा सेंटर की व्यवस्थाओं व जरूरतों पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में प्रदेश में स्वास्थ्य अधोसंरचना के व्यापक विस्तार, परोपकारी संस्थाओं की सहभागिता को प्रोत्साहन देने तथा नागरिकों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने संबंधी विभिन्न प्रावधानों पर विमर्श हुआ। उप मुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि यह नीति स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश, संस्थागत विकास और चिकित्सा सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी। इसके साथ उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल और राज्यमंत्री राधा सिंह ने सिंगरौली जिले के मेडिकल कॉलेज के साथ जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर अलग से चर्चा की।
Singrauli News: पिता की नजरों के सामने बेलगाम हाइवा ने बेटे को उतारा मौत के घाट