Singrauli News: नवानगर थाना क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी गत दिनों घर से अचानक लापता हो गई थी। परिजनों द्वारा किशोरी की तलाश की गई लेकिन पता नहीं चलने पर परिजन शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे। नवानगर थाना पुलिस किशोरी की गुमशुदगी का
मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी। पुलिस को सूचना मिली कि किशोरी पचखोरा क्षेत्र में देखी गई है, उसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और किशोरी को दस्तयाब कर बयान दर्ज किये, फिर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। एसपी शियाज केएम के निर्देश पर की गई कार्रवाई में टीआई अनिल पटेल व उनकी पुलिस टीम शामिल थी।
Singrauli News: पिता की नजरों के सामने बेलगाम हाइवा ने बेटे को उतारा मौत के घाट