Singrauli News: बालिका को बहला-फुसलाकर उससे शादी करने का वायदा कर शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि बालिका के परिजनों द्वारा गुमशुदगी और अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद नवानगर थाना पुलिस ने आरोपी युवक रवींद्र पनिका पिता हरिहर पनिका निवासी घोरौली कला को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक बालिका के साथ जबरन दुष्कर्म किया, जब बालिका ने शादी करने के लिए कहा तो वह मुकर गया। एसपी शियाज केएम के निर्देश पर की गई कार्रवाई में थाना प्रभारी अनिल पटेल, सूर्यपाल सिंह, जगदीश तिवारी शामिल थे।
Singrauli News: एक करोड़ की धान हेराफेरी में समिति प्रबंधक को 10 वर्ष की सजा