Singrauli News: सिंगरौली जिले में यातायात नियमों की अनदेखी करना एक ट्रक चालक को भारी पड़ गया। शनिवार को न्यायालय ने नो-एंट्री क्षेत्र में ट्रक लेकर घुसने और ट्रैफिक पुलिस के रोकने के संकेत की अवहेलना करने वाले चालक पर 31 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक निर्धारित जयंत नो-एंट्री क्षेत्र में वाहन लेकर प्रवेश कर गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने चालक को वाहन रोकने का इशारा किया, लेकिन उसने पुलिस के निर्देशों को नजरअंदाज करते हुए ट्रक नहीं रोका और आगे बढ़ गया।
इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक का पीछा किया और राजीव चौक के पास वाहन को रोककर चालक को हिरासत में लिया। वाहन के दस्तावेजों की जांच करने के बाद उसके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई।
मामला न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां सुनवाई के बाद कोर्ट ने ट्रक चालक पर 31 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। अधिकारियों ने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए नो-एंट्री नियमों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
Singrauli News: राधा-कृष्ण मंदिर जाते समय फिसली बाइक, छात्र-छात्रा गंभीर घायल, युवक की हालत नाजुक