Singrauli News: आधी रात को जेसीबी लगाकर गिराया गया मकान, दो पक्षों के बीच जमकर विवाद

Singrauli News: जियावन थाना क्षेत्र के नौढ़िया आमो गांव में सोमवार-रविवार की रात को जेसीबी लगाकर एक मकान गिराने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि रंगनाथ गुप्ता और रामायण बैस के बीच जमीन की सीमा को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।

पुलिस और राजस्व अधिकारियों के द्वारा कई बार मामले में सुनवाई कर विवाद को निपटाने का प्रयास किया गया। आधी रात को जिस समय मकान में जेसीबी लगाकर गिराया गया, उस समय रंगनाथ गुप्ता सहित परिवार के आधा दर्जन सदस्य घर के अंदर सो रहे थे, राहत की बात रही कि कोई प्रभावित नहीं हुआ। आरोप है कि रामायण बैस अपने साथियों के साथ जेसीबी लेकर पहुंचे और मकान को तोड़ना शुरू कर दिया।

इस बीच पीड़ित द्वारा रात में ही पुलिस को सूचना देकर मौके पर आने का आग्रह किया गया, लेकिन सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। मामले की जांच कर रहे सहायक उप निरीक्षक शिव द्विवेदी का कहना है कि मकान तोड़ने वालों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।

Singrauli News: एमपी ट्रांसको ने बिल के भुगतान के लिए लॉन्च किया वेंडर-फ्रेंडली पोर्टल

Leave a Comment