Singrauli News: ट्रेनों की सफाई में लापरवाही, सिंगरौली रेलवे स्टेशन ट्रैक में कचरे का भण्डार

Singrauli News: सिंगरौली रेलवे स्टेशन का रेलवे ट्रैक गंदगी से पटा रहता है। आने-जाने वाली ट्रेनों से निकलने वाला कचरा भी ट्रैक पर गिरा दिया जाता है। ट्रेन तो चली जाती है, लेकिन प्लेटफार्म पर अन्य ट्रेनों की प्रतीक्षा कर रहे यात्री गंदगी बैठकर आती मक्खियों को हटाते रहते हैं, दूसरी तरफ दुर्गंध से नाक दबाए हुए रहते हैं। सफाई कर्मचारी बेलगाम हो गए हैं तो उनके निरीक्षक भी दो कर्मचारियों को लगाकर उनके फोटो-वीडियो बनाकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर रहे हैं।

स्वच्छ भारत और स्वच्छ रेल अभियान की खानापूर्ति करने वाले कर्मचारी कुछेक घंटे में ही अपनी ड्यूटी पूरी कर लेते हैं। चूंकि सिंगरौली रेलवे स्टेशन में सुबह ही सभी ट्रेनों का आवागमन होता है और पूरे दिन होने वाली सफाई, धुलाई आदि के लिए कोई कर्मचारी नहीं रहता है। स्टेशन में प्लेटफार्म की सफाई से लेकर रेलवे ट्रैक की सफाई की जिम्मेदारी निभाने वाले ठेकेदार के कर्मचारियों की संख्या और न ही इनके हाजिरी के रजिस्टर का अता-पता है।

मौके पर कर्मी नहीं, वेतन निकल रहा पूरा

बताया जाता है कि ठेकेदारी पद्धति पर काम कर रहे कर्मचारियों को उनके लिए रेलवे से अनुशंसित वेजेज नहीं मिलने के कारण वे भी मानमानी तरीके से ड्यूटी का फर्ज निभा रहे हैं।

बताया जाता है कि मनमाने तरीके से हो रही साफ-सफाई की जानकारी ठेकेदार को भी और हेल्थ इंसपेक्टर को भी, लेकिन हर महीने सफाई कर्मचारियों के वेजेज के अंतराल के बंदरबांट को लेकर कोई किसी तरह का एक्शन लेने को तैयार है और न ही कर्मचारी बढ़ाने पर। सूत्रों का कहना है कि काम इसलिए भी संतोषजनक नहीं है, क्योंकि अनुशंसित कर्मचारियों का 40 प्रतिशत संख्या कम ही लगायी जाती है, जबकि रेलवे से शत-प्रतिशत कर्मचारियों की संख्या दिखाकर वेजेज निकाले जाते हैं।

गिरता ही क्यों है कोच से कचरा

रेलवे नियमों के मुताबिक ट्रेन के अंदर काम करने वाले सफाई कर्मचारी कचरे को गारबेज बैग में एकत्रित करते रहते हैं। जिसे वे निर्धारित स्टेशनों पर सफाई कर्मचारियों को हैंडओवर कर देते हैं। सिंगरौली में यह सब विधि अनुसार करने की बजाय मनमाने ढंग से किया जाता है। जिसका खामियाजा यहां के यात्रियों को उठाना पड़ रहा है। कई बार तो किसी काम के लिए नपानि के कर्मचारियों की मदद लेनी पड़ती है।

Singrauli News: आधी रात को जेसीबी लगाकर गिराया गया मकान, दो पक्षों के बीच जमकर विवाद

Leave a Comment