Singrauli News: सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र में पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि जमीन पर जबरन कब्जे का विरोध करने पर एक विधवा महिला के साथ मारपीट की गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पीड़िता का आरोप है कि कुछ लोग उसकी पुश्तैनी जमीन पर जबरन निर्माण कार्य कर रहे थे। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। घटना के दौरान मौजूद किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।
महिला का कहना है कि घटना के बाद वह न्याय की उम्मीद लेकर सरई थाने पहुंची, लेकिन वहां उसकी शिकायत दर्ज करने के बजाय उसे डांट-फटकार कर भगा दिया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसकी बात गंभीरता से नहीं सुनी, जिससे उसे न्याय नहीं मिल पा रहा है।
घटना के वायरल वीडियो के सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। स्थानीय लोगों ने भी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Singrauli News: बदहाल सड़क पर गड्ढे में फंसा यात्रियों से भरा ऑटो, बाल-बाल बचे सभी यात्री