Singrauli News: सिंगरौली जिले के अमलोरी क्षेत्र में रविवार दोपहर एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई, जहां खेत के पास खेल रही एक मासूम बच्ची की करंट लगने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, अमलोरी क्षेत्र निवासी हृदय लाल कहार की पुत्री अंशिका कहार अपने घर के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। खेलते-खेलते वह खेत की ओर चली गई, जहां सुरक्षा के लिए लगाया गया झटका तार (करंट प्रवाहित तार) मौजूद था। अनजाने में बच्ची उस तार के संपर्क में आ गई, जिससे उसे जोरदार करंट लगा और वह मौके पर ही गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ी।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने बच्ची को तुरंत करंट से अलग किया और परिजनों को सूचना दी। परिजन और ग्रामीण तत्काल उसे नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
झटका तार से मासूम बच्ची की हुई मौत
स्थानीय लोगों के अनुसार खेतों में फसलों को जानवरों से बचाने के लिए कई जगहों पर झटका तार लगाए जाते हैं, लेकिन झटका तार की वजह से कभी जानवरो की तो कभी खेत में खेल रहो बच्चो की मौत हो जाती है, जिस तरह से झटका तार की चपेट में आने से एक मासूम बच्ची की जान चली गई अब यह प्रतीत होता है कि वह दिन दूर नहीं जब ऐसा मामला हर रोज सुनने को मिलेगा, हालाँकि ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे तारों के उपयोग पर सख्त निगरानी रखी जाए और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
की जाएगी कानूनी कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़े-
Singrauli News: कलेक्टर ने बदला स्थानीय अवकाश, अब 2 मार्च की जगह 4 मार्च को रहेगा छुट्टी