Singrauli News: लम्बे समय से गायत्री परिवार ने परिसर में सामूहिक विवाह एवं अन्य सामूहिक संस्कार करने हेतु सामुदायिक विवाह भवन की मांग करते रहे जिसे लेकर आज सदर विधायक रामनिवास शाह से गायत्री परिवार के संरक्षक व अध्यक्ष समेत प्रमुख लोग मिलकर गायत्री परिसर में संस्कार भवन के निर्माण हेतु आवेदन दिया जिसे सदर विधायक ने जल्द ही संस्कार भवन बनाने का निर्णय लिया है और गायत्री परिवार को आस्वाशन दिया कि जल्द ही स्वीकार करते हुए संस्कार भवन आपको मिलेगा।
धार्मिक क्षेत्र की प्रगति भी जरूरी है बातचीत के दौरान एक अच्छा संकेत मिला कि गायत्री मंदिर में एक बहुत बड़ा संस्कार हॉल बने। हॉल जिसमें आदर्श विवाह हो, संस्कार हो, मीटिंग- गोष्ठी हो, धार्मिक आयोजनों, धार्मिक कार्यों। इसके लिए विधायक निधि से हाल के निर्माण के लिए सहयोग प्रदान करने की सहमति जताई है l हम लोगों को बहुत प्रसन्नता हुई कि निश्चित रूप से बदलाव हो रहा है। राजतंत्र को धर्मतंत्र दोनों ही एक सिक्के के दो पहलू हैं। और दोनों ही एक दूसरे के पूरक हैं संकल्प सिद्धि की ओर बढ़ रहे हैं उनका जन्मदिन हम सभी गायत्री परिसर में मनाते आ रहे हैं , और उन्हें ज्ञात है कि गायत्री परिवार द्वारा प्रमाणिक कार्य किए जाते हैं समाज में एक अच्छा संदेश जाता है और हम मानव मात्र एक समान जातिवंश, एक समान की भावना संदर्भित की जाती है भेदभाव नहीं करते, इसलिए उनको लगता होगा कि हमारा सहयोग अच्छे जगह में जाएगा, जिसको समाज को लाभ मिलेगा, इसलिए वह इसी सोच के साथ गायत्री मंदिर में प्रवचन हाल हेतु बनवाने का आश्वासन दियाl जिसमें हमारे प्रमुख ट्रस्टी श्री छोटे लाल शाह जी,वंदना जयसवाल जी,विष्णु बहादुर सिंह जी,राम मिलन सोनी जी, नीरज कारीवाल उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े-
Singrauli News: मासूम बच्ची की हत्या का पर्दाफाश, आरोपी महिला गिरफ्तार