Singrauli Nawanagar News: नवानगर थाना क्षेत्र के अमलोरी में खेतों में अनाधिकृत रुप से करंट युक्त झटका तार में फंसकर एक 12 वर्षीय बालिका की मौत हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने खेत में झटका तार लगाने वाले अमृतलाल साहू पिता लक्ष्मण प्रसाद साहू (32) के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की। जांच में पाया गया कि आरोपी द्वारा ही खेत में करंटयुक्त झटका तार लगाया गया था, जिसकी चपेट में आने से बालिका की मौत हुई है। जांच के बाद पुलिस ने 105 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
नवानगर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
पुलिस का कहना है कि युवक द्वारा झटका तार लगाने में जानबूझकर लापरवाही बरती गई, जिसके चलते बालिका की मौत हुई थी। युवक को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि खेतों में करंट युक्त झटका तार न लगायें, अगर कोई जनहानि होती है तो संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसपी मनीष खत्री के निर्देश पर की गई कार्रवाई में थाना प्रभारी डॉ. अनिल पटेल, दिनेश कुमार, बृजेंद्र यादव, सरोज कुशवाहा, विकास तोमर शामिल थे।
Singrauli News: लंबित प्रकरणों में शीघ्र गिरफ्तारी व त्वरित चालानी कार्रवाई करें: हेमंत
Singrauli News: हनुमान मंदिर में हुई चोरी का खुलासा होने पर पुलिस का हुआ सम्मान