Singrauli News: जयंत पुलिस ने अंधी हत्या के एक मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 25 मार्च की है, जब एफआरव्ही 112 को सूचना मिली कि सरसवाहलाल जयंत क्षेत्र में एक युवक मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां पीसीसी सड़क किनारे एक युवक का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। मौके पर मौजूद लोगों ने मृतक की पहचान आशीष कुमार कुशवाहा पिता आशित राय उम्र 25 वर्ष निवासी सरसवाहलाल जयंत के रूप में की।
घटना की गंभीरता को देखते हुए टीआई विंध्यनगर अर्चना द्विवेदी एवं जयंत चौकी प्रभारी सुधाकर सिंह परिहार द्वारा एफएसएल टीम एवं डॉग स्क्वाड को मौके पर बुलाकर जांच की गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बैढ़न भेजा गया। मामले की गहन जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान मृतक की कॉल डिटेल खंगाली गई और संबंधित लोगों से पूछतांछ की गई। जांच में सामने आया कि घटना के दिन मृतक की स्कृटी से पेट्रोल की बोतल चोरी हो गई थी, जिसकी तलाश में वह संदिग्धों के घर पहुंचा था।
इसी दौरान संदेही के घर वाले मृतक को चोर समझना, वहीं पर अपने दोस्त को बुलाना तस्दीक कर अपने दोस्त के साथ घर वापस लौटते समय पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 66 जी 2541 से मालिक के घर गया। जहां इस दौरान उधारी के पैसों को लेकर नूर हसन उर्फ मनिया से विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर आरोपी नूर हसन उर्फ मनिया, एक बाल अपचारी एवं दोस्त छोटू कुमार कोल पिता सुन्दर उम्र 24 वर्ष निवासी रामबाग कुबेरपुर आगरा, हाल निवासी दुद्धिचुआ बार्डर बैरियर अजय के घर के पास मिलकर चलती पिकअप वाहन में मृतक के साथ मारपीट की और धक्का दे दिया। गिरने के बाद पिकअप वाहन के नीचे आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपियों को आज दिन गुरूवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
आरोपियों को दबोचने में इनकी रही भूमिका
अंधी हत्या की गुत्थी 24 घंटे के अंदर सुलझाने में थाना प्रभारी विंध्यनगर निरीक्षक अर्चना द्विवेदी, चौकी प्रभारी जयंत उनि सुधाकर सिंह परिहार, चौकी प्रभारी गोभा उनि नीरज सिंह चौहान, सउनि राजेश द्विवेदी, दीपनारायण जिवेन्द्र मिश्रा, अरविन्द्र द्विवेदी, प्रआर सुनील मिश्रा, सुबोध तोमर, धीरेन्द्र अहिरवार, सिरदेलाल उइके, राहुल सिंह, अजीत सिंह, बीरेन्द्र पटेल, आर प्रकाश सिंह, महेश पटेल, सुरेन्द्र यादव, जीवन सिंह, यश मरावी एवं सैनिक कृष्ण कुमार गोस्वामी की सराहनीय भूमिका रही।