Singrauli News : जन सहभागिता से जल स्रोतों को सहेजने के लिए जल गंगा सर्वधन अभियान का हुआ शुभारंभ

Singrauli News: जन सहभागिता से जल स्रोतों को सहेजने के लिए जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ नव सवत्सर एवं गुड़ी पड़वा के पावन पर्व पर सिंगरौली जिले के सभी जनपद पंचायतों के ग्राम पंचायतों में जन सहभागिता के माध्यम से अभियान को मूर्त रूप दिया गया।

 पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह के मुख्य अतिथि में ग्राम पंचायत खरकटा से अभियान को मूर्तरूप दिया गया। वही प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा उज्जैन स्थित शिप्रा नदी तट पर वरूण पूजन और जलाभिषेक के साथ जल गंगा संवर्धन अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया।

उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुएं प्रदेश की राज्य मंत्री श्रीमती सिंह ने कहा कि जनभागीदारी से हम सब मिलकर जल संग्रह संरचनाओं के निर्माण पूर्व में मौजूद जल संग्रहण संरचनाओं की साफ सफाई एवं जीर्णोद्धार मरम्मत जल स्त्रोतो में प्रदूषण के स्तर को कम करने जल वितरण की संरचनाओं की साफ सफाई तथा मानसून में किए जाने वाले पौधारोपण हेतु व्यापक स्तर की हम सबको तैयार करना हैं। तथा अपने आस पास के नदी तालाबो की साफ सफाई गहरीकरण कर पानी का स्टोरेज करना होगा।

राज्यमंत्री ने जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देश दिए कि बोरी बंधन एवं चयनित कर अमृत सरोवरो का निर्माण, खेत तालाबो का निर्माण पुराने तालाबो चेकडैम वा स्टाप डैम का सर्वेक्षण कर जीर्णोद्धार के साथ साथ प्रचलित और नव स्वीकृत जल संरक्षण कार्यो को अभियान के दौरान पूर्ण कराए। उन्होने कहा कि चौपाल आयोजित कर आम जन मानस को जल संग्रहण के लिए जागृत करे। यह अभियान 30 मार्च से 30 जून तक निरंतर चलता रहेगा। उन्होंने सभी जन प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणो से अपील किया कि इस अभियान में बड़चड़कर भागीदारी करे। ताकि पानी का भण्डारण हो सके तथा पेयजल की समस्या का निदान हो सके। अभियान के दौरान ग्राम पंचायतों में हर्षोउल्लास के साथ कलश यात्रा निकालकर पानी रोको अभियान के लिए जन जागृति किया गया।

 विदित हो कि मध्यप्रदेश शासन के मंशानुसार एवं कलेक्टर श्री चन्द्र शेखर शुक्ला के कुशल निर्देशन में अन्य जिलों के भाति सिंगरौली जिले में भी जन सहभागीता के माध्यम से इस अभियान के सफल क्रियान्वन हेतु प्रारंभ किया गया हैं। कलेक्टर ने सम्मानित जन प्रतिनिधियों के साथ साथ ग्राम वासियों से आपेक्षा किया है कि इस अभियान को सफल बनाने मे अपना सहयोग दे। तथा माय भारत पोर्टल के माध्यम से जल संवर्धन अभियान के लिए स्व सेवक जलदूतो के रूप में आम जन अभियान से जुड़ सकते हैं। खरकटा ग्राम पंचायत में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष सियादुलारी,संबंधित ग्राम पंचायत के पंच सरपंच, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुराग मोदी सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Singrauli News : एनसीएल की ब्लॉक-बी परियोजना ने ग्राम एंगुरा में लगाया नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर

Leave a Comment