Singrauli News: कागजात न मिलने पर सिफ्ट पॉच बसें जप्त, आरटीओ ने जयंत-मोरवा मार्ग पर सीडब्ल्यूएस के पास किया औचक वाहन चेकिंग 

Singrauli News: कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर  आरटीओ विक्रम सिंह राठौर नें जयंत-मोरवा मार्ग सीडब्ल्यूएस के पास किया औचक वाहनों का जांच करते हुये पॉच सिफ्ट  बसों को जप्त कर लिया। वाहन चालको के पास मौके पर कोई कागजात नही मिला।
आरटीओ नें जानकारी देते हुए बताया कि आज के वाहन चेकिंग में पांच बसों के कागजात मौके पर नहीं मिलने के कारण जप्त कर आगे के कार्रवाई की जा रही है। जप्त पॉचो बसें एनसीएल परियोजना में संविदा में लगाई गई है, जो की इनका एनसीएल कर्मियों को खदान क्षेत्र में पहुचाने का कार्य है।
यह बैगर कागजात के ही खदान से उनके गंतव्य तक पहुंचाते थे। उक्त कार्रवाई के दौरान आरटीओ दफ्तर के लिपिक व्यौमकांत तिवारी समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Comment