Singrauli News : क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही रेल सुविधा की मांग को बड़ी सफलता मिली है। सिंगरौली को मुंबई से जोड़ने वाली ट्रेन सेवा, जो पहले समर स्पेशल के रूप में शुरू हुई थी, अब नियमित सेवा की दिशा में आगे बढ़ चुकी है। यह क्षेत्र के विकास, आवागमन और जनसुविधा के लिहाज से एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।
विगत वर्ष ग्रीष्मकालीन भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 13379/80 (धनबाद – लोकमान्य तिलक टर्मिनल – धनबाद) समर स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया गया था। जो सिंगरौली से होकर गुजरती थी। इससे यात्रियों को मुंबई तक सीधी और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिला था।
इसी क्रम में आज मंगलवार को सिंगरौली के लिए एक और ऐतिहासिक दिन रहा, क्योंकि कई प्रयासों के बाद इस समर स्पेशल ट्रेन को नियमित कर दिया गया। कल धनबाद से चली गाड़ी संख्या 13379/13380 (धनबाद – लोकमान्य तिलक मुंबई) के सिंगरौली पहुँचने पर जनप्रतिनिधियों ने रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर आगे रवाना किया।
इस शुभ अवसर पर सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वीरेंद्र गोयल, रामसुमिरन गुप्ता, जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह, मंडल अध्यक्ष विनोद कुरुवंशी, जिला मंत्री आलोक यादव सहित कई गणमान्य जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि इस रेल सेवा से सिंगरौली क्षेत्र को न केवल मुंबई से सीधा संपर्क मिलेगा, बल्कि व्यापार, रोजगार और आवागमन के नए अवसर भी खुलेंगे।
Singrauli News : दूध लेकर घर लौट रहे बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर