MP Road Accident News: CM सभा से लौटते वक्त भीषण सड़क हादसा, बस से भिड़ी पिकअप, 3 महिलाओं समेत 10 की हुई मौत

MP Road Accident News: छिंदवाड़ा-नागपुर मार्ग पर सिमरिया के पास गुरुवार शाम करीब 7 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सभा से लौट रही ओवरलोड बस और लहसुन से लदी पिकअप की आमने-सामने टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 41 लोग घायल हो गए। मृतकों में 6 पुरुष, 3 महिलाएं और सात साल का एक बच्चा शामिल है। घायलों में 7 की हालत गंभीर है। एक महिला और एक बच्चे का हाथ कटकर अलग हो गया।

बस में मोहखेड़ ब्लॉक की ग्वारा पंचायत के कोसमढाना, करेर और भंडारकुंड गांव के 51 लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। 45 सीटर बस में क्षमता से अधिक लोगों के बैठने की बात सामने आई है।

बस छिंदवाड़ा शहर के पुलिस ग्राउंड में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौट रही थी, जहां 506 करोड़ रुपए के 105 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन हुआ था। हादसा कार्यक्रम स्थल से करीब 22 से 25 किमी दूर हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में बस के यात्री और पिकअप वाहन के चालक व क्लीनर शामिल हैं।

ग्रामीणों ने शुरू किया रेस्क्यू, 2 घंटे लगा जाम 

जाम हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद नागपुर मार्ग पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया, जो करीब दो घंटे बाद सामान्य हो सका

हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और अपनों को तलाशते रहे। अस्पताल परिसर में देर तक अफरा-तफरी और चीख-पुकार का माहौल रहा। इससे पहले घायलों को 6 एम्बुलेंसों से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इसके लिए पुलिस ने हादसे की जगह से अस्पताल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया। कुछ घायलों को एक स्कूल बस से हॉस्पिटल लाया गया।

बस का फिटनेस सर्टिफिकेट साढ़े तीन साल पहले खत्म

छिंदवाड़ा आरटीओ में रजिस्टर्ड एमपी 28 पी 0321 नंबर वाली इस बस का फिटनेस सर्टिफिकेट साढ़े तीन साल पहले ही खत्म हो चुका है। आरटीओ की वेबसाइट के मुताबिक, बस के मालिक ने आखिरी बार साल 2022 में फिटनेस सर्टिफिकेट लिया था, जो 23 नवंबर 2023 को खत्म हो गया। इंश्योरेंस भी 2022 में खत्म हो चुका है। बस में 48 यात्रियों को बैठाने की क्षमता है और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस में 47 यात्री सवार थे।

सीएम ने मृतकों को 4-4 लाख, घायलों को 1 लाख की मदद दी

सीएम डॉ. मोहन यादव ने हादसे को हृदय विदारक बताते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदनाएं जताई हैं। सीएम ने डॉक्टर्स के दल को छिंदवाड़ा और नागपुर भेजने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सीएम ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है। इसके अलावा गंभीर रुप से घायलों को एक-एक लाख रुपए की सहायता राशि देने के साथ निःशुल्क इलाज के निर्देश दिए है। इसके लिए भोपाल में स्वास्थ्य विभाग में कंट्रोल रूम भी बनाया गया है।

Singrauli LPG News: सिंगरौली में LPG संकट की आशंका, सिलेंडर के लिए एजेंसी पर उमड़ी भीड़; लोगों में बढ़ी चिंता

Singrauli News: कलेक्टर की कुर्सी पर बैठा युवक, बोला- जो सजा देना है दे दीजिए; सिंगरौली में जांच शुरू

Leave a Comment